{"_id":"5898bf324f1c1b7e0b378393","slug":"jagbir-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेश हुए भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में पेश हुए भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के लिए जाते नरेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में सोमवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह अदालत में नहीं पहुंचे, जिस कारण उनके बयानों पर बहस नहीं हो सकी। कोर्ट ने बहस के लिए आगामी तारीख लगाई है।
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की 14 साल पहले छह सितंबर 2003 को उनके गांव अलावलपुर माजरा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उनके पुत्र पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, तभी से यह मुकदमा कोर्ट में लंबित है।
अब इस मुकदमे में वादी योगराज सिंह के बयानों पर बचाव पक्ष की बहस होनी है। सोमवार को इस मुकदमे की तारीख होने पर भाकियू अध्यक्ष कोर्ट में पेश हुए, मगर मुकदमे के वादी योगराज सिंह अदालत में नहीं पहुंचे, जिस कारण बहस नहीं हो सकी। जिस पर कोर्ट ने आगामी तारीख लगा दी। उल्लेखनीय है कि योगराज सिंह इन दिनों बुढ़ाना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।