{"_id":"584c4d5b4f1c1b734344864d","slug":"jaat-sammelan-aaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट महासम्मेलन आज, एक मंच पर जुटेंगे दिग्गज चौधरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट महासम्मेलन आज, एक मंच पर जुटेंगे दिग्गज चौधरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते जाट समाज के विपिन बालियान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की ओर से रविवार को रामलीला टिल्ला स्थित एक बैंक्वेट हाल में जाट महासम्मेलन का आयोजन होगा। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन सिंह बालियान ने बताया कि सम्मेलन में दस प्रदेशों के दिग्गज चौधरी शिरकत करेंगे।
महावीर चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विपिन सिंह बालियान ने बताया कि हाल मेें ही इस संगठन का गठन किया गया है। संगठन के तत्वावधान में जाट महासम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसमें दस प्रदेशों के दिग्गज चौधरी शिरकत करेंगे।
प्रेसवार्ता में अनिल बालियान पिंटू भी मौजूद रहे। वहीं, विपिन बालियान ने बताया कि वह शनिवार सवेरे महासम्मेलन के लिए केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान को निमंत्रण देने उनके आवास पर गए थे, मगर उन्होंने निमंत्रण यह कहते हुए ठुकरा दिया कि मैं सांसद हूं, राजनीतिक व्यक्ति हूं, ऐसे कार्यक्रम में नहीं आ सकता। विपिन ने इसे समाज का अपमान बताते हुए महासम्मेलन में भी यह मुद्दा उठाने की बात कही।
विज्ञापन
इनका कोई वजूद नहीं : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि उन्होंने इस सम्मेलन में आने से साफ इंकार किया है, क्योंकि इन लोगों का कोई वजूद नहीं है। ये स्वार्थ सिद्घि के लिए बिरादरी के नाम पर संगठन बना रहे हैं। मैंने उनसे साफ कहा कि मैं सांसद हूं, सभी बिरादरी का एमपी हूं, किसी एक बिरादरी का नहीं। उन्हें समाज का उत्थान करना है तो पहले अपने गांव का उत्थान करें।