फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   It was difficult to get out of the city jam throughout the day

शहर के जाम में दिनभर निकलना हुआ मुश्किल

Thu, 17 Mar 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
It was difficult to get out of the city jam throughout the day
मुजफ्फरनगर के शामली रोड पर लगे जाम में फसे वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। होली पर्व पर नगर की सड़कों पर जाम लगा रहा। लोग जाम से जूझते रहे। यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही। उधर, होली पर घर जाने वाले लोगों की बसों में भीड़ रही। कई मार्गों पर बसों का टोटा रहा। परिवहन विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन

होली पर्व पर बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग भारी संख्या में पहुंच गए। अधिकांश लोग अपने दोपहिया वाहनों पर सवार होकर आए थे। इन वाहनों की वजह से नगर का नावल्टी चौराहा, अहिल्याबाई चौक, भगत सिंह रोड, हनुमान मंदिर ढाल, शामली रोड़, कचहरी रोड़, शिव चौक पर जाम लग गया। इस दौरान शिव चौक व अहिल्याबाई चौक पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे। काफी देर बाद जाम खुल सका। लेकिन कुछ कुछ देर बाद फिर से जाम लगता रहा और खुलता भी रहा। शाम तक यहीं हालात रहे और पुलिस भी जाम खुलवाती रही।
विज्ञापन

उधर, होली पर्व पर लोग अपने घर जाने के लिए बस अड्डों पर पहुंचे। यात्रियों की अधिक संख्या होने के कारण बसों में भीड़ रही। देर शाम शामली रोड़, चरथावल रोड़ आदि मार्गों पर लोग डग्गामार वाहनों में सवार होकर अपनी मंजिल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed