फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   It is regrettable that no action was taken against the culprits of Tripura violence: Madani

त्रिपुरा हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई न होना अफसोसनाक : मदनी

Sat, 06 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
It is regrettable that no action was taken against the culprits of Tripura violence: Madani
मौलाना अरशद मदनी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि त्रिपुरा में हुई हिंसा ने देश की छवि को दुनिया में खराब करने का काम किया है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी उपद्रवियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शनिवार को जारी बयान में मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि त्रिपुुरा में विशेष विचारधारा को मानने वाली पार्टी ने सत्ता संभाली है, जब से सांप्रदायिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें हिंसा करने की खुली इजाजत मिल गई है। त्रिपुरा कई दिनों तक उपद्रवियों के निशाना पर रहा। संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेने वाले नेता तमाशबीन बने रहे। पुलिस प्रशासन भी सरकार की कठपुतली बनकर कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि हमने बांग्लादेश में हुई हिंसा की कड़ी निंदा की थी और आज त्रिपुरा में सांप्रदायिक शक्तियों ने मुस्लिम अल्पसंख्यक के खिलाफ जो कुछ किया गया है, हम इसकी भी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। मौलाना मदनी ने मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि बांग्लादेश की हिंसक घटनाओं को नमक मिर्च लगाकर पेश किया , लेकिन त्रिपुरा में जो हैवानियत का खेल खेला गया, उस पर हमारी मीडिया ने आंखें मूंद लीं। उन्होंने सरकार से मुसलमानों की हिफाजत करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed