फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   It is our responsibility to save nature and birds: Nirwal

मीरापुर - प्रकृति और पक्षियों को बचाना हमारी जिम्मेदारी : निर्वाल

Sat, 03 Feb 2024 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 03 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
It is our responsibility to save nature and birds: Nirwal
अन्तर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस के कार्यक्रम में  छात्राओं को प्रमाणपत्र देते जिला पंचायत अध्यक्ष
- अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड दिवस पर वन विभाग की ओर से हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड दिवस पर वन विभाग की ओर से वन्य जीव संरक्षण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि प्रकृति और पक्षियों को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वन विभाग से आए संजय पाठक ने कहा कि प्रति वर्ष दो फरवरी को विश्व वेटलैंड दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1971 में ईरान के रामसर शहर में विश्वभर के तालाबों को बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रवासी पक्षी हजारों किलोमीटर का सफर तय करके प्रतिवर्ष हैदरपुर वेटलैंड पर पहुंचते हैं, जिनकी सुरक्षा एवं संवर्धन की जिम्मेदारी हमारी बनती है।
विज्ञापन

डीएफओ कन्हैया पटेल ने बताया कि हैदरपुर वेटलैंड झील विविधता की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसमें जलीय पक्षी, नमभूमि के पशु पक्षी, स्थलीय पक्षी निवास करते हैं। हैदरपुर वेटलैंड में विदेशों से लगभग 300 प्रजातियों के लगभग 35 हजार पक्षी प्रतिवर्ष सितंबर व अक्टूबर माह में आने लगते हैं। पक्षी विशेषज्ञ अशीष लोया ने बताया कि हैदरपुर वेटलैंड पक्षियों के प्रवास का एक अद्भुत प्राकृतिक स्थल है। जिस कारण हजारों किलोमीटर की यात्रा कर विदेशों से हजारों पक्षी प्रवास करने के लिए यहां आते हैं। वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी और डाॅ. राजीव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्रा कशिश को प्रथम, शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरापुर की छात्रा शुमायला को द्वितीय और ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल मीरापुर की छात्रा अक्षिता वर्णवाल को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर सचिन ठाकुर, इंद्र सिंह कश्यप, अरविंद उर्फ लिल्ली, अरविंद गुर्जर, राजेश शर्मा, दीपक धीमान, ओमवीर सिंह, केडी शर्मा, शालिनी धीमान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed