{"_id":"60bd130a8ebc3ee48b1fa71f","slug":"it-is-our-duty-to-maintain-clean-environment-muzaffarnagar-news-mrt54158138","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखना हमारा कर्तव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखना हमारा कर्तव्य
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस पर वर्चुअल प्रतिभाग करते एमजी वर्ल्ड विजन के विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के विधि विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। विषय ‘स्वच्छ वातावरण में रहने के अधिकार और कर्तव्य’ रहा। शुभारंभ डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने वेबिनार के अतिथियों के परिचय के साथ कराया।
मुख्य वक्ता डॉ आरके गर्ग, पूर्व डीन विधि संकाय सीसीएस विश्वविद्यालय ने स्वच्छ पर्यावरण के महत्व के विषय में जानकारी दी। डॉ. पूजा जायसवाल, सहायक प्रोफेसर आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली द्वारा काफी विस्तार पूर्वक भारतीय संविधान के भाग 4- क (छ) द्वारा प्रत्येक नागरिक पर ‘प्राकृतिक पर्यावरण की, जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी और वन्य जीव हैं, रक्षा करें और उसका संवर्धन करें। प्राणि मात्र के प्रति दयाभाव रखे’ का कर्त्तव्य के विषय में बताया। यदि हम चाहते है कि हम खुली हवा में सांस ले, तो प्राकृतिक पर्यावरण को संरक्षित करना ही पड़ेगा।
प्रोफेसर एसएम संगल ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण में रहने का अधिकार हमारे जीवन जीने के मौलिक अधिकार का हिस्सा है। डॉ ओम दत्त, प्रवीण कुमार, प्राचार्या डॉ शशि शर्मा ने पर्यावरण संरक्षित करने पर विचार रखे। संचालन डॉ. कुलदीप सिंह ने किया। विधि विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र शर्मा द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी अथितियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।