फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   It is important for a leader to win his booth: Siddhartha

अपना बूथ जीतना नेता के लिए जरूरी: सिद्धार्थ

Sat, 18 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
It is important for a leader to win his booth: Siddhartha
मुजफ्फरनगर में सपा कार्यालय पर सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते पार्टी पदाध? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अपना बूथ जीतना नेता के लिए जरूरी: सिद्धार्थ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सपा में कोई कितना भी कद्दावर नेता हो उनको हर हाल में अपने क्षेत्र के बूथों पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करनी होगी। यदि वह इसमें विफल रहे तो उनके कद्दावर नेता होने के कोई मायने नहीं है।

सपा कार्यालय पर सिद्धार्थ सिंह ने सभी बूथों पर मजबूत संगठन खड़ा करने व सभी जाति वर्ग में सपा का प्रचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की जीत का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सभी सपा कार्यकर्ता अपने बूथों पर ज्यादा से ज्यादा समय देकर 2022 के चुनाव से पूर्व अपने बूथ क्षेत्र को समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत करने का काम करें। पूर्व मंत्री उमाकिरण ने कहा कि सभी वर्गों का लाभ सपा से ही है। बाबर सैयद बुढ़ाना ने समाजवादी पार्टी में फिर से वापसी की घोषणा की। संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया। सभा को सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, साजिद हसन, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी रोहन त्यागी, शौकत अंसारी, डॉ. इसरार अल्वी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed