{"_id":"61fc1fe83b8dc251f0578718","slug":"issue-inflation-on-the-sky-common-man-is-upset-muzaffarnagar-news-mrt5756989130","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान पर महंगाई, परेशान है आम आदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान पर महंगाई, परेशान है आम आदमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। चुनावी माहौल चरम पर है। मुद्दे और उपलब्धियां गिनाई जा रही है। आम आदमी का कहना है कि आसमान छूती महंगाई पर भी सरकारों को नियंत्रण करना चाहिए। सरकार किसी की भी बनें, लेकिन महंगाई कम होनी चाहिए। रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने से आमजन प्रभावित होता है। कमजोर तबके के लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि महंगाई पर नियंत्रण रहे और घरेलू प्रयोग की चीजों के दाम घटाए जाएं। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन से महंगाई बढ़ी।
प्रत्येक वर्ग को महंगाई ने झकझोरा
महंगाई से आम आदमी परेशान है। बढ़ती महंगाई के कारण मध्यम वर्ग के व्यक्ति को अपने आप को एक स्थान पर बनाए रखने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार की नीति के कारण मध्यमवर्ग पिछड़ता जा रहा है। सरकार को महंगाई को कंट्रोल कर मध्यमवर्ग को वह निम्न स्तर के लोगों को राहत देनी चाहिए। - सुरेंद्र सहारावत, किसान, गढ़ी सखावतपुर
कोरोना में सभी वर्गों का कार्य प्रभावित
पिछले दो वर्षी से कोरोना संक्रमण के चलते किसान, मजदूर, व्यापारी सहित सभी वर्गों का कार्य प्रभावित हुआ है। महंगाई भी चरम सीमा पर है। सरकार को सभी खाद्य पदार्थों तथा अन्य चीजों के दामों पर नियंत्रण करना चाहिए। - अनिल गर्ग, व्यापारी पुरकाजी
विज्ञापन
सरकार को उठाने चाहिए प्रभावी कदम
पिछले दो सालों में कोरोना के चलते सभी वर्गों का काम ठप हो गया है। खाद्य तेलों और अन्य चीजों के बढ़ते दामों से आम आदमी पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है। सरकार को सभी खाद्य पदार्थों तथा अन्य चीजों के दामों पर नियंत्रण कर आम व्यक्ति को राहत देनी चाहिए। - पुनीत कुमार दक्ष, मंसूरपुर
महंगाई पर अंकुश लगाना होगा
महंगाई बढ़ने आम आदमी बेहद परेशान है। जिस किसी दल की भी प्रदेश में सरकार बने। उस सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना होगा। ताकि जनता को राहत मिल सके। मजदूर से लेकर मध्यम वर्ग तक के लोग महंगाई के कारण परेशान हैं। - फिरोज जैदी, जानसठ
आम आदमी के लिए हालात मुश्किल
तरक्की के साथ महंगाई का पुराना रिश्ता है, जहां तरक्की होगी वहां महंगाई होनी स्वाभाविक है, लेकिन सरकार का दायित्व है कि दैनिक प्रयोग में आने वाली वस्तुओं पर बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाए। जिससे कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अपना जीवन यापन ठीक प्रकार से कर सकें। आमजन को सुविधा हो। - डॉ. शशिकांत वर्मा
किसानों का रखा जाना चाहिए ध्यान
किसानों का ध्यान रखा जाना चाहिए। कीटनाशक, खाद पर दाम घटने चाहिए, कृषि यंत्रों की कीमतों पर भी नियंत्रण बेहद जरूरी है। महंगी होती खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि खेती में लागत घटाकर किस तरह से किसान की आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। - धर्मवीर बालियान, समाजसेवी