{"_id":"579a5f524f1c1b967021e86a","slug":"islamic-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामिक आतंकवाद विश्व के लिए चुनौती : जगतगुरु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामिक आतंकवाद विश्व के लिए चुनौती : जगतगुरु
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
जगदगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम जी महाराज।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जगतगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है, जो मानव जाति के लिए अभिशाप है। आतंकवाद से डरकर पलायन करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। राजनेता और कुछ धर्माचार्य उस पलायन को आर्थिक पलायन कहकर हिंदू समाज को गुमराह कर रहे हैं।
शुक्रताल के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दो माह का चातुर्मास करने पधारे स्वामी जगतगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम महाराज ने बुधवार को विशेष बातचीत में कहा कि जिस इस्लामिक आतंकवाद की चपेट से अमेरिका जैसी महाशक्ति भी नहीं बच पाई, उससे भारत को सावधान रहने की आवश्यकता है।
जितनी दृढ़ता के साथ इस्लामिक आतंकवाद से निपटना चाहिए, उतनी कठोरता से सरकार काम नहीं कर रही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में विशेषकर मुजफ्फरनगर और आसपास से पिछले कई दशकों से हिंदुओं का पलायन जारी है। यह दुख का विषय है।
विज्ञापन
राजनेता और कुछ धर्माचार्य उस पलायन को आर्थिक पलायन कहकर हिंदू समाज को गुमराह कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने हिंदू समाज को चेताया कि आतंकवाद से डरकर पलायन करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। सत्य और असत्य का संघर्ष तो राष्ट्र के प्रारंभ से चला आ रहा है और जब तक राष्ट्र है ये चलता रहेगा, इसलिए भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश का पालन करें।