{"_id":"5a64dd814f1c1b72268b5ab5","slug":"irritating-anger-on-image-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर भड़का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर भड़का गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव अंतवाड़ा में युवक ने रागिनी कलाकार जोगेंद्र सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी है। प्रतिमा तोड़ने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आरोपी और उसके साथी ने दो ग्रामीणों को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है।
गांव अंतवाड़ा निवासी राष्ट्रीय रागिनी गायक जोगेंद्र सिंह पुत्र धनपाल सिंह की नौ मार्च 2016 को फलावदा क्षेत्र के गांव नैडू में सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों और परिजनों ने रागिनी कलाकार जोगेंद्र सिंह की याद मेंउनकी प्रतिमा लगाई थी। आरोप है कि शनिवार रात गांव के ही विपिन पुत्र ऋषिपाल व उसके साथी ने किसी बात को लेेकर गांव निवासी कृष्ण व अनुज को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद विपिन ने रात में रागिनी कलाकार जोगेंद्र सिंह की प्रतिमा तोड़ दी। प्रतिमा तोड़ने का पता ग्रामीणों को रविवार सुबह चला। प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टूटी प्रतिमा को उसकी स्थान पर रखवा दिया है। रागिनी कलाकार की पत्नी बबीता ने आरोपी विपिन के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।