Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inwheel Club women planted saplings

इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने किया पौधरोपण

Fri, 04 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Inwheel Club women planted saplings
एसडी इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण करती इनरव्हील क्लब की पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने किया पौधरोपण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इनरव्हील क्लब सनराइज की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। फॉरेस्ट मेगा प्रोजेक्ट के तहत किए गए पौधरोपण की शुरूआत क्लब की पूर्व अध्यक्षा दीपा सोनी द्वारा की गई। उन्होंने क्लब के कार्य और उसकी स्थापना के विषय में जानकारी देते हुए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण को अहम बताया। इसके बाद क्लब अध्यक्षा राणा प्रवीण, सचिव चित्रा शर्मा, बबली अहलावत, गायत्री गुप्ता, सारिका गर्ग, प्रियंका और कॉलेज प्रधानाचार्या मोनिक सिंह ने एक एक पौधा कॉलेज प्रांगण में लगाकर पर्यावरण सुरक्षा की अलख जगाई।

घर से किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
भोपा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि चार दिन पूर्व परिवार के लोग किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि गांव के ही संदीप, प्रदीप, नितिन, जोगेंद्र व पूजा घर में घुसे और वहां मौजूद उसकी नाबालिग बेटी को तमंचे के बल पर कार में बैठाकर अपहरण कर ले गए। पीड़ित ने बेटी की जान को खतरा जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed