फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investment will increase employment opportunities in the district: DM

निवेश से जिले में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : डीएम

Sun, 12 Feb 2023 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Investment will increase employment opportunities in the district: DM
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि जिले में बेहतर माहौल बना है, जिससे निवेश भी बढ़ा है। उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। जिले में रिकॉर्ड निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। हिंडन नदी के स्वच्छता को लेकर उद्यमियों से सहयोग की अपील की।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम का आयोजन सुजडू चुंगी स्थित फेडरेशन हॉल में किया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, फेडरेशन के अध्यक्ष रजनीश कुमार, आईआईए के अध्यक्ष विपुल भटनागर और लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश जैन ने किया। डीएम ने कहा कि जिले में निवेश बढ़ने से जिले लोगों को रोजगार मिलेगा, और जिले का चहुंमुखी विकास होगा। स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, सड़क समेत विभिन्न क्षेत्रों में जनपद विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यमियों से कहा कि किसी भी प्रकार के प्रदूषित जल को बाहर न छोड़े। अपने ईडीपी प्लांट को हमेशा चालू स्थिति में रखें। निवेश मित्र योजना, सरकारी विभागीय योजना के साथ-साथ वन विभाग की समस्या अग्नि शमन विभाग, जिला पंचायत विभाग, रेलवे विभाग एवं लोक निर्माण विभाग, विद्युत निगम की समस्याओं का निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उद्यमियों ने जाम, दुर्घटना, रुड़की रोड पर नया इंडस्ट्रीयल फीडर बनाए जाने और एमडीए की ओर से डेवलपमेंट चार्ज लिए जाने की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर अंकुर गर्ग, मनीष अग्रवाल, नीलकमल पुरी, सोमनाथ कुच्छल, सतीश गोयल, सुशील अग्रवाल, अमित गर्ग, जगमोहन गोयल उपस्थित रहे। संचालन उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने किया।



बकाया पेंशन भुगतान में मेरठ जोन में मुजफ्फरनगर अव्वल

मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन में पुलिस पेंशन बकाया भुगतान में मुजफ्फरनगर जिला अव्वल रहा हैं। सभी पेंशनधारियों का जिला पुलिस भुगतान कर चुकी है। जबकि जोन के अन्य जिलों में दर्जनों पेंशनधारियों के मामले भुगतान के लिए अटके हुए हैं।

एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि एक जनवरी 2022 से जिले में काफी पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए थे। मुुजफ्फरनगर कार्यालय में किसी भी कर्मचारी के सामने पेंशन भुगतान को लेकर कोई परेशानी नहीं आई। बकाया पेंशन भुगतान के लिए एडीजी स्तर से हर माह वीडियो कांफ्रेसिंग में इन मामलों की जानकारी ली जाती रही हैं। यहीं वजह है कि बकाया पेंशन भुगतान में मुजफ्फरनगर मेरठ जोन में अव्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed