{"_id":"621929c689a77455a32d6817","slug":"investigation-of-rigging-started-in-prime-minister-s-housing-scheme-muzaffarnagar-news-mrt5783678191","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई धांधली की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई धांधली की जांच शुरू
विज्ञापन
खतौली। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर एक सभासद द्वारा घोटाला किए जाने की शिकायत एक समाजसेवी ने प्रधानमंत्री कार्यालय सहित मुख्यमंत्री से की है। शिकायत कर्ता ने घोटाले की जांच कराने के साथ ही जांच करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत की जांच स्थानीय प्रशासन पर पहुंच गई है।
समाज सेवी विनय जैन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर घोटाला करने का आरोप सभासद पर लगाया है। समाज सेवी ने प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री, कमिश्नर को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि सभासद अजय कुमार निवासी देवीदास ने एक ही मकान पर अपनी पत्नी मीनाक्षी, भाई सुनील कुमार, विजयपाल के नाम पर ढ़ाई-ढ़ाई लाख रुपये की तीन किस्त प्राप्त की है। सभासद ने घोटाला करते हुए साढे़ सात लाख रुपये सरकार से ठगने का काम किया है। उन्होंने एक ही जमीन पर तीन बार किस्त देने वाले अधिकारियों की भी जांच कराने की मांग की है, कि किन किन अधिकारियों ने किन कागजों के आधार पर एक ही जमीन पर तीन बार किस्त दिलाई। समाज सेवी ने आरोपी सभासद से रुपये वापस वसूलने के साथ ही जांच करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले पर संज्ञान लेते हुए शिकायत कमिश्नर के यहां से डीएम के यहां पहुंची। वहां से जांच स्थानीय प्रशासन को भेजी गई है।
एसडीएम जीत सिंह राय का कहना है कि मामले की जांच करने के लिए नायाब तहसीलदार, नगरपालिका के जेई की संयुक्त टीम बनाई गई है। जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी उसे उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।