फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation of Lekhpals started on the MLA's letter

Muzaffarnagar News: विधायक की चिट्ठी पर शुरू हुई लेखपालों की जांच

Fri, 26 Jul 2024 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Investigation of Lekhpals started on the MLA's letter
मुजफ्फरनगर। दशकों से एक ही तहसील में जमें लेखपालों की सूची तैयार करने का काम शुरू हो गया है। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान की शिकायत के आधार पर ऐसे 20 लेखपाल चिन्हित किए गए हैं। जल्द ही इनका कार्यक्षेत्र बदले जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को शिकायती पत्र भेजा था। उनका कहना था कि लेखपाल रविंद्र कुमार ने अपने कार्यकाल के कुल 30 साल की नौकरी में से 28 साल की नौकरी बुढ़ाना तहसील में की है। नियम के हिसाब से इनका स्थानांतरण होना चाहिए।
विज्ञापन


लेखपाल प्रवीण के अपने गृह ब्लॉक में ही लंबे समय से कार्यरत रहने की शिकायत भी विधायक की ओर से की गई थी। प्रशासन ने विधायक के पत्र के बाद लेखपालों की तैनाती की जांच करानी शुरू कर दी है। लगभग 20 लेखपाल ऐसे हैं, जो लंबे समय एक ही क्षेत्र में डटे हुए हैं। उधर, विधायक का कहना है कि तैनाती की नियमावली का पालन नहीं किया जा रहा है। प्रशासन को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने एसडीएम के खिलाफ खोला था मोर्चा
रालोद विधायक राजपाल बालियान ने इससे पहले बुढ़ाना तहसील की एसडीएम मोनालिसा जौहरी के खिलाफ भी मोर्चा खोला था। एसडीएम पर कईं गंभीर आरोप लगाए थे। प्रकरण के दौरान एसडीएम को जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed