फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation of fire started in the store of Electricity Corporation

Muzaffarnagar News: विद्युत निगम के स्टोर में लगी आग की जांच शुरू

Fri, 21 Apr 2023 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Investigation of fire started in the store of Electricity Corporation
मुख्य अभियंता तकनीकी और अधीक्षण अभियंता की टीम ने की जांच
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता (स्टोर) सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सुजडू स्थित 66 केवी बिजलीघर के स्टोर में आग लगने की जांच शुरू हो गई है। गठित टीम ने शुक्रवार की दोपहर जांच पड़ताल शुरू की। अधिशासी अभियंता (स्टोर) सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए।
बुधवार की सुबह लगभग सवा पांच बजे सुजडू में विद्युत निगम के स्टोर में 11 केवी के फीडर में चिंगारी उठने से लगा लग गई थी। आग इतनी भयंकर थी कि आग को बुझाने में अग्निशमन विभाग की टीम को चार घंटे मशक्कत करनी पड़ी थी। इसके बावजूद आग में स्टोर में विद्युत निगम का पांच करोड़ का सामान जल गया था। मामले के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय से भी जानकारी ली गई थी।
विज्ञापन

इसी के चलते बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता तकनीकी एके जायसवाल और अधीक्षण अभियंता एसके गर्ग के नेतृत्व में गठित कर दी गई थी। शुक्रवार को दोनों अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर पहुंच कर जांच शुरू की। दोनों अधिकारियों ने जले सामान को देखा। राख की भी जांच पड़ताल की। जला हुआ सामान कब आया था और वह कितनी मात्रा में था, यह जानकारी भी स्टोर कर्मचारियों से ली हैं। स्टोर में कौन प्रभारी हैं और वहां कितने कर्मचारी और कब से तैनात हैं। इस बारे में जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने 18 अप्रैल से आग बुझने तक की सीसीटीवी फुटेज देखी हैं। शाम को अधिशासी अभियंता (स्टोर) धर्मेंद्र कुमार, स्टोर कीपर सुनील कुमार, एसडीओ (बिजलीघर) साहब सिंह, जेई व स्टोर पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। अधीक्षण अभियंता (स्टोर) संदीप पांडेय ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर गठित टीम ने जांच शुरू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed