फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Interview of 250 in online employment fair

ऑनलाइन रोजगार मेले में 250 का साक्षात्कार

Sun, 21 Jun 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Interview of 250 in online employment fair
मुजफ्फरनगर। ऑनलाइन रोजगार मेले में जनपद के 250 युवाओं का साक्षात्कार हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने इस मेले का विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया।
विज्ञापन

व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में ऑनलाइन रोजगार मेला लगाया गया। आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं ने इसमें प्रतिभाग किया। जिला नगरीय विकास अभिकरण की राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना में स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। रोजगार मेले में सोशल डिस्टेंसिंग महामारी को दृृष्टिगत रखते हुए नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, हरिद्वार की 12 कंपनियों द्वारा ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया, जिसमें 250 लाभार्थियों का ऑनलाइन साक्षात्कार कराया गया है। औद्योगिक इकाइयों एवं सेवा क्षेत्रों में रोजगार के लिए 71 अभ्यर्थियों को चयन किया गया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह रोजगार मेला 10 दिन तक यथावत चलेगा। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि रोजगार मेले में अधिक से अधिक बेरोजगारों को ऑनलाइन रोजगार मेले में सम्मिलित होने का अवसर दिया जाएगा। आगामी 10 दिन में 32 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग एवं 2500 अभ्यर्थियों के चयन का लक्ष्य रखा गया है। मेले में विधायक विक्रम सैनी, उमेश मलिक, सीडीओ आलोक यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed