फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Interstate 25 Hazari miscreants injured in encounter

मुठभेड में अंतर्राज्यीय 25 हजारी बदमाश घायल

Thu, 19 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Interstate 25 Hazari miscreants injured in encounter
सम्भलहेड़ा गंगनहर पटरी पर घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती मीरापुर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। चेकिंग के दौरान मीरापुर क्षेत्र में गंग नहर पटरी पर पुलिस की 25 हजार के इनामी बदमाश व उसके साथी के साथ मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने पर इनामी बदमाश चांद घायल हो गया। उसका साथी फरार हो गया। बदमाश से एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तार बदमाश पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम मीरापुर पुलिस संभलहेडा गंगनहर पुल पर चेकिंग कर रही थी। तभी कुतुबपुर गंगनहर पटरी की ओर से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। जैसे ही उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार दोनों लोग पुलिस पर फायरिंग करते हुए संभलहेडा-जटवाडा गंगनहर पटरी से जानसठ की तरफ भागने लगे। पुलिस ने गोली चलाई, तो एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों बदमाश बाइक सहित गिर गए। इसी बीच एक बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश चांद उर्फ चंदू, उर्फ चना उर्फ चनिया पुत्र गिरधारी बंजारा निवासी ग्राम महल, थाना इंचौली, मेरठ को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने एक बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। सीओ जानसठ शकील अहमद भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि घायल बदमाश मीरापुर थाने में दर्ज एक डकैती के मामले में वांछित चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि घायल बदमाश अंतर्राज्यीय बदमाश है। उस पर 25 हजार का इनाम है। मुजफ्फरनगर जनपद सहित अन्य प्रदेशों में लूट, डकैती, राहजनी, हत्या के प्रयास के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 वर्ष की उम्र से कर रहा अपराध
घायल बदमाश चांद ने बताया कि वह 15 वर्ष की उम्र से अपराध कर रहा है। जेब काटने की शुरुआत से अपराध की दुनिया में कदम रखा था। अधिकांश घटनाओं में वह पुलिस की पकड़ से दूर रहा। वह चांदनी रात में रैकी कर भागने के रास्ते देखते थे। अंधेरी रात में घटना कर भाग जाते थे। पहचान छुपाने के लिए भेष बदलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed