फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Interesting matches in cricket, long jump, shotput

क्रिकेट, लंबी कूद, शाटपुट में हुए रोचक मुकाबले

Sun, 13 Mar 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Interesting matches in cricket, long jump, shotput
एसडी कालेज ऑफ कामर्स में क्रिकेट मैच में प्रतिभाग करते छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में वार्षिक खेल कूद में छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। शनिवार को लंबी कूद, शाटपुट, डिस्कस थ्रो, टग ऑफ वॉर और क्रिकेट के रोचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन मैच हुए। जिनमें पहला मैच बीए प्रथम वर्ष और बीए द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ। जिसे बीए द्वितीय वर्ष ने 90 रन से जीता। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बीकॉम और एनसीसी के मध्य हुआ। जिसे बीकॉम ने 32 रन से जीता। तीसरा मैच बीएफए और बीए प्रथम वर्ष के मध्य हुआ। जिसे बीए प्रथम वर्ष ने सात विकेट से जीतकर विजय प्राप्त की। लंबी कूद में पहला स्थान तुषार, दूसरा स्थान विनीत, तीसरा स्थान फरीद को मिला।
विज्ञापन

शॉटपुट में पहला स्थान शबी अब्बास, दूसरा स्थान चेतनदीप, तीसरा स्थान फहीम को मिला। डिस्कस थ्रो में पहला स्थान तुषार, दूसरा स्थान मनप्रीत, तीसरा स्थान आदित्य अग्रवाल को मिला। टग ऑफ वॉर पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान के लिए एनसीसी और बीएफए के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें एनसीसी विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला स्थान बीकॉम और दूसरा बीएससी विज्ञान को मिला। लंबी कूद महिला वर्ग में पहला स्थान रश्मि, दूसरा वंशिक, तीसरा विंशु को मिला। शॉटपुट महिला वर्ग में पहला स्थान रिशु, दूसरा तक्षिका, तृतीय मानसी को मिला। टग ऑफ वॉर महिला वर्ग में तीसरे स्थान के लिए बीएफए व बीए द्वितीय वर्ष के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें बीए द्वितीय वर्ष रही।

पहला स्थान बीकॉम, दूसरा बीएससी विज्ञान को मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंकित धामा, सुमित, रिजवान, अनिमेष, तुषार, दुष्यंत, रूद्र गौतम, रितिक, रिजवान, यश, निकिता, खुशी रहे।

एसडी कालेज ऑफ कामर्स में क्रिकेट मैच में प्रतिभाग करते छात्र।

एसडी कालेज ऑफ कामर्स में क्रिकेट मैच में प्रतिभाग करते छात्र।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed