फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Instructions to expedite the construction of bypass

बाईपास के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Tue, 07 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the construction of bypass
मुजफ्फरनगर बाईपास के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने विभागीय टीम के साथ दिल्ली बाईपास मार्ग (मुजफ्फरनगर शहरी प्रभाग) के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। समयबद्ध तरीके से कार्य को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को अधिशासी अभियंता निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। गुणवत्ता में सुधार एवं प्रगति में तेजी लाने के लिए ठेकेदार को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। रोड सेफ्टी के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाने, कोहरे में हादसे रोकने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि यातायात में किसी तरह की परेशानी लोगों को नहीं होनी चाहिए। बाईपास का निर्माण 15.77 करोड़ रुपये की लागत से होना है। इसकी लंबाई लगभग चार किमी है। बाईपास के शुरू हो जाने से आवागमन सुचारु हो सकेगा और लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed