फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Installation of idols in Mahakali Siddhapeeth Old Age Home

Muzaffarnagar News: महाकाली सिद्धपीठ वृद्धाश्रम में की मूर्तियों की स्थापना

Mon, 07 Apr 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Installation of idols in Mahakali Siddhapeeth Old Age Home
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। क्षेत्र के गांव मांडला में रविवार को श्री शिव महाकाली सिद्धपीठ वृद्धाश्रम में भगवान की मूर्तियों की स्थापना व भंडारे का आयोजन किया गया।

आश्रम के महंत चैन देव महाराज ने बताया कि गांव मांडला स्थित वृद्धाश्रम में बने मंदिरों में छोटी मूर्तियां हटाकर शिव परिवार, महाकाली, दुर्गा देवी, वीर हनुमान व गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ सहित 14 बड़ी मूर्तियां स्थापित की गई हैं।




गत 29 मार्च से मंदिर प्रांगण में शास्त्री आदेश शर्मा के नेतृत्व में पंडितों ने मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा पूजन व मंत्रोच्चारण शुरू किए थे। उन्होंने बताया कि गत दिवस शनिवार को मूर्तियों की गांव में परिक्रमा कराई गई थी। रविवार सवेरे मंदिर प्रांगण में हवन-पूजन कार्यक्रम किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर अपने परिवारों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत मंदिरों में मूर्तियां स्थापित कर भंडारे का आयोजन किया गया। बिजेंद्र धीमान, गौतम सिंह, सरोतन सिंह, शिवकुमार, राहुल, जसबीर सिंह, प्रवीण कुमार, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed