फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inspected the site for e-bus stand

Muzaffarnagar News: ई-बस अड्डे के लिए जगह का निरीक्षण किया

Sun, 10 Sep 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 10 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Inspected the site for e-bus stand
सहावली में इलै​​​क्टि्रेक बसों के अडडे के सहावली गाव में जमीन  का निरीक्षण करते अ​धिकारी। स्रोत
मुजफ्फ़रनगर। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने ई-बस सेवा के संचालन को बस स्टैंड के लिए जगह चिह्नित किए जाने के लिए गांव साहवली और शेरनगर का निरीक्षण किया। इलेक्ट्रिक बसों के लिए मुजफ्फरनगर सिटी का चयन हुआ है।
विज्ञापन

भारत सरकार की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर को इलेक्ट्रिक बस संचालन के लिए चिह्नित किया गया है, जिसके लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने ई -बस सेवा बस स्टैंड के लिए मुजफ्फरनगर सिटी के साहवली और शेरनगर गांव में बस स्टैंड के लिए जगह का निरीक्षण किया। एडीएम प्रशासन ने बताया कि गत दिवस नगर विकास विभाग के द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अवगत कराया गया था कि ई बस संचालन के लिए नगर के निकट बस स्टैंड की जगह चिह्नित किया जाना है, उसी के संदर्भ में निरीक्षण किया गया है। वाणिज्य कर विभाग द्वारा भी कार्यालय एवं जब्त वाहनों के रखने को जगह की मांग की गई थी उसके संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है। इलेक्ट्रिक बस स्टैंड के लिए जगह के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर परमानन्द झा व तहसीलदार संजय सिंह सहित राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed