बारिश में गिरे मकान का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। क्षेत्र के गांव झबरपुर में बारिश में मकान गिर जाने पर कानूनगो ने राजस्व टीम के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया।
मंगलवार को बारिश होने के कारण गांव झबरपुर में ग्रामीण हरपाल के मकान की दीवार और छत गिर गई थी। दीवार गिरने से गिरी मकान की छत के कारण मकान में रखा संदूक व अन्य घरेलू सामान भीग जाने से उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया था। ग्राम प्रधान मौहम्मद मुस्तफा द्वारा जानकारी देने पर लेखपाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। एसडीएम सदर दीपक कुमार के निर्देशों पर बुधवार को कानूनगो एनुल हसन ने मौके पर जाकर निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया। कानूनगो ने बताया कि ग्रामीण का करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पुरकाजी के गांव झबरपुर में बारिश में गिरे मकान का निरीक्षण करते कानूनगो- फोटो : MUZAFFARNAGAR