{"_id":"608854448ebc3ec369764ed8","slug":"innocent-daughter-dies-in-father-s-lap-muzaffarnagar-news-mrt536254549","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 माह की बेटी ने बाप की गोदी में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 माह की बेटी ने बाप की गोदी में दम तोड़ा
विज्ञापन
मासूम बेटी ने बाप की गोदी में दम तोड़ा
मुजफ्फरनगर। ऑक्सीजन के अभाव में 11 माह की बेटी ने एक बेबस पिता की गोदी में ही दम तोड़ दिया। शहर के विभिन्न हॉस्पिटल में भटकने के बाद जब कहीं बेेटी भर्ती नहीं हुई तो जिला चिकित्सालय पहुंचा, यहां भी बेटी को ऑक्सीजन नहीं मिली तो गोद में ही दम तोड़ दिया।
सहारनपुर निवासी अशोक पुलिस लाइन में कार्यरत अपने भाई रवि के पास परिवार के साथ आया हुआ था। उसकी 11 माह की बेटी सोमा रात से बीमार थी। किसी तरह रात गुजारी और सुबह को शहर के कई हॉस्पिटल में वह पहुंचा, किसी ने भर्ती नहीं किया। एक चिकित्सक ने देखा तो बताया कि इसे ऑक्सीजन की आवश्यकता है। सभी जगह भटकने के बाद वह जिला चिकित्सालय में पहुंचा और यहां इमरजेंसी में दिखाया। यहां भी उसकी बेटी को ऑक्सीजन नहीं मिल पाई और बेटी ने गोद में ही दम तोड़ दिया।
छोटूराम के लिपिक को नहीं मिला उपचार
मुजफ्फरनगर। छोटूराम डिग्री कॉलेज के लिपिक अरुण कुमार में कोरोना से लक्षण आ रहे थे। चुनाव में ड्यूटी के बाद से उसकी तबीयत खराब थी, उसकी आरटीपीसीआर की रिपोर्ट अभी आई नहीं। आज सुबह उसकी तबियत अधिक बिगड़ी तो परिजन ईवान हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां स्टाफ ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। परेशान परिवार वाले कुछ ओर रास्ता निकालते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उसे एटूजेड स्थित आवास लाया गया।