फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Injured crooks caught in encounter, Meerut admitted

मुठभेड़ में दबोचे घायल बदमाश के पैर से थम नहीं रहा खून, मेरठ भर्ती

Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Injured crooks caught in encounter, Meerut admitted
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ में पकड़े बालक के अपहरणकर्ता के एक पैर से रुक-रुक कर थोड़ा खून बह रहा हैं। डाक्टरों ने उसे दस घंटे तक उपचार दिया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। उधर, पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, तब उसे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने के आदेश दिए गए। अब उसे न्यायिक हिरासत में रखकर मेरठ हायर सेंटर में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दक्षिणी खालापार निवासी अरशद के 11 वर्षीय बेटे जकी का सात अप्रैल को अहपरण कर लिया गया था। उसे बीते शुक्रवार को बरामद कर बुढ़ाना मोड़ से शाहपुर जाने वाले मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान अपहरणकर्ता लक्कीपुरा, थाना लिसाडी गेट निवासी आस मोहम्मद पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में उनके दोनों पैरों में गोली लगी थी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, आस मोहम्मद के एक पैर से खून रुक रुक कर बह रहा था। उसे मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। लगभग दस घंटे में भी उसकी हालत में सुधार न हुआ तो उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। उधर, पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश गिकया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। इसके बाद उसे जिला कारागार ले जाया गया। वहां कारागार के डाक्टरों ने आस मोहम्मद की हालत और उपचार कराने को रेफर करने के कागजात देखे। इसके बाद उसे हायर सेंटर ले जाने को कहा । सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपी बदमाश घायल है। उसे जेल प्रशासन ने उपचार के लिए मेरठ रेफर किया है। वहां न्यायिक हिरासत में रखते हुए दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अस्पताल में घायल बदमाश को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed