फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Information given about various help line numbers

चौराहे पर छात्राओं को जागरूक किया

Fri, 20 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Information given about various help line numbers
फुगाना गांव के चौराहे पर छात्राओं को विभिन्न हैल्प लाईन नम्बर की जानकारी देती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत फुगाना बस अड्डे के चौराहे पर महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं व छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन हेतु जागरूकता किया। उन्होनें सुरक्षा के लिए विभिन्न हैल्प लाईन नंबर की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना फुगाना की महिला पुलिसकर्मी क्षेत्र के उप निरीक्षक के साथ महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करने में लगी हुई हैं। शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजें फुगाना थाने के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मी गठवाला खाप के गांव फुगाना बस अड्डे के चौराहे पर पहुंची। बस अड्डे पर बस के इंतजार में खड़ी महिलाओं व छात्राओं को महिला पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। उन्होेंने महिलाओं व छात्राओं को बताया कि यदि कोई महिला व छात्रा के साथ हिंसा करता है या असम्मान पूर्वक पेश आता है तो 112 नंबर पर सूचित करें। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं व छात्राओं को विभिन्न हैल्प लाईन नंबर जैसे 181, 1076, 112, 102 और 108 की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न जैसी विभिन्न समस्याओं को रोकने के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर महिला पुलिसकर्मी रूबी राठी, डोली, सूरज व श्यामसिंह सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। चौराहे पर महिला पुलिसकर्मियों ने वहां खड़े छात्र व युवकों से टोका-टाकी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed