फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Information Commissioner

आरटीआई आम आदमी का हथियार : उस्मान 

Wed, 30 Nov 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 30 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Information Commissioner
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी में सूचना अधिकार सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने  ने कहा कि सूचना का अधिकार कमजोर, निर्बल और आम आदमी का अधिकार है। इसका लोगों से लाभ उठाने की अपील की गई। इस दौरान कस्बावासियों ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पुरकाजी को तहसील बनाने की मांग रखी।             
विज्ञापन


इससे पूर्व हाफिज उस्मान कस्बे के बाहरी छोर पर बने सूली वाला बाग पहुंचे और वहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उन्होंने सूचना के अधिकार के संबंध में कहा कि जहां सीधी अंगुली से घी ना निकले और टेढी अंगुली से घी निकालना पड़े, उसे सूचना का अधिकार कहते हैं। अगर कोई अधिकारी आपको सूचना नहीं दे रहा हो तो उससे सूचना के अधिकार से सूचना मांगी जाए, सभी अधिकारी सूचना  के अधिकार के तहत आते हैं। अब हिंदुस्तान जाग गया है, कोई अधिकारी किसी को मूर्ख नहीं बना सकता। उन्होंने सभी लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि जब हम जागरूक होगें तब ही भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकती है।  
विज्ञापन

    
हमारे देश में हिंदू बड़ा भाई और मुसलमान छोटा भाई है। हमें किसी के बहकावे में ना आकर एक दूसरे का सम्मान करना होगा। अगर बड़े भाई और छोटे भाई में फर्क आ जाए तो घर नहीं चल सकता। हिन्दुस्तान में जितना सम्मान मुसलमान का है, इतना किसी देश में नहीं है। पाकिस्तान में मुसलमानों की हालत बदतर है। नमाज पढ़ने गए मुसलमानों को गोलियों से भून दिया जाता है। इस्लाम को जलील किया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सभी से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना आदमी बेकार है। कस्बे में एक भी सरकारी इंटर कालेज ना होना बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। कार्यक्रम के आयोजक जहीर फारूकी ने आगामी 26 जनवरी को सूली वाला बाग पर जोर-शोर से झंडा फहराने का ऐलान करते हुए सभी लोगों से वहां पर पहुंचने की अपील की।


कार्यक्रम के अंत में सूचना आयुक्त को कस्बे को तहसील बनाने एवं सूली वाला बाग को शहीद स्थल बनवाने की मांग को लेकर मुख्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश टिकैत और संचालन हाफिज मोहसीन ने किया। कार्यक्रम में नूरहसन फरीदी, नगर पंचायत अध्यक्ष शाहपुर आरिफ सिद्दीकी, नवीन राठी, सतीश गुर्जर, पप्पू मुखिया, प्रताप सिंह, मगन सिंह, राजकुमार, धर्मेन्द्र गुर्जर, हरश्याम गोयल, शंकरलाल गोयल, पंकज सिंघल, सरदार गुलजार सिंह, जसविन्द्र सिंह, रियासत खलीफा, अकील खान, अतीक खान, नरेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed