फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inflammable substance thrown on two women in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: ससुराल गई विवाहिता पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, दो महिलाएं झुलसीं, पति-पत्नी में चल रहा है विवाद

Wed, 24 Jan 2024 12:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Jan 2024 12:02 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक विवाहिता सहित दो महिलाओं पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है। कई महीनों से पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
Inflammable substance thrown on two women in Muzaffarnagar
दो महिलाओं पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में 10 माह पहले हुई शादी के बाद पति-पत्नी के बीच तकरार हो गई। मायके में रह रही विवाहिता बुधवार को अपनी ससुराल पहुंची तो उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया गया। पुलिस ने विवाहिता और उसकी मौसी को झुलसी हालत में शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


सोरम गांव की पारूल शर्मा का विवाह मार्च 2023 में दुल्हेरा निवासी अनुज शर्मा के साथ हुआ था। पति-पत्नी के बीच विवाह के बाद से मनमुटाव चला आ रहा है। इसी वजह से पारूल अपने मायके में रह रही थी। बुधवार को उसकी मौसी पायल उसे ससुराल छोड़ने के लिए दुल्हेरा पहुंची।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अनुज और उसकी बहन ने दोनों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। किसी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को झुलसी हालत में अस्पताल लेकर आई। एसओ अजय प्रसाद गौड़ का कहना है कि जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed