फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Industries cannot run on only PNG or biomass

सिर्फ पीएनजी या बायोमॉस से नहीं चल सकते उद्योग

Sun, 27 Feb 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Industries cannot run on only PNG or biomass
सिर्फ पीएनजी या बायोमॉस से नहीं चल सकते उद्योग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आईआईए पदाधिकारियों एवं पूर्व चेयरमैनों की बैठक आईआईए कार्यालय पर हुई। प्रदूषण विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देशों पर चर्चा की गई।
आईआईए चेयरमैन विपुल भटनागर ने कहा कि मुजफ्फरनगर में सिर्फ पीएनजी या बायोमास ईंधन से उद्योग चलाना असंभव है। क्योंकि न तो यहां अभी तक औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी का नेटवर्क है ना उपलब्धता है, बल्कि पीएनजी के दाम वर्तमान में प्रयोग किए जाने वाले ईंधन से लगभग तीन गुना अधिक हैं। यह नियम पूरे देश के लिए एक समान हो, सिर्फ एनसीआर क्षेत्र में लागू किया जाना ठीक नहीं है। छोटे जनरेटर भी 30 सितंबर के बाद डीजल द्वारा संचालित नहीं किए जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि पीएनजी पर परिवर्तित कराने के लिए 100 किलो वाट तक के जनरेटर पर छह से 10 लाख रुपए तक का खर्च आएगा। छोटे उद्योगों द्वारा वहन कर पाना मुश्किल होगा। सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्योगों को इस नियम से अलग रखने की आईआईए मांग करता है। प्रदूषण विभाग को उद्यमियों की समस्या को समझते हुए इसको कम करने के उपाय बताने चाहिए व समय सीमा को दो से तीन वर्ष तक बढ़ाया जाना चाहिए। आगरा क्षेत्र की तरह मुजफ्फरनगर को भी पीएनजी पर छूट दी जानी चाहिए। अश्वनी खंडेलवाल ने कहा कि सोमवार को आईआईए मेरठ, वेस्टर्न यूपी चेंबर ऑफ कॉमर्स, एनसीआर पेपर मिल एसोसिएशन व एनसीआर क्षेत्र के समस्त आईआईए चैप्टर की एक बैठक समस्याओं पर विचार विमर्श करने के लिए आईआईए भवन मेरठ में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

बैठक में नीरज केडिया, अश्वनी खंडेलवाल, नवीन जैन, जगमोहन गोयल, उमेश गोयल, सुधीर गोयल, अरविंद मित्तल, पंकज जैन, रवि जैन, आरके सैनी, समित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed