फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Indians preparing to return amid peace in Vinnytsia Oblast

विनित्सिया ओब्लास्ट में शांति के बीच वापसी की तैयारी में भारतीय

Wed, 23 Feb 2022 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Indians preparing to return amid peace in Vinnytsia Oblast
छात्र---अजीम आलम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में हालात सामान्य नहीं है। लेकिन अधिकतर पश्चिमी भाग शांत है। आमजन के बीच किसी तरह की हड़बड़ाहट नहीं है। शहर विनित्सिया ओब्लास्ट में शांति है, लेकिन भारतीय वापसी की तैयारी रहे हैं। इसकी वजह है परिवार का सुझाव और भविष्य के खतरे को लेकर एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन

चरथावल कसबा निवासी छात्र अजीम आलम विन्नित्सिया नेशनल प्रीगोव मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी (वीएनएमयू) में चौथे साल की पढ़ाई कर रहा है। आलम ने बताया कि पूर्वी भाग के समाचार मीडिया के माध्यम से पश्चिमी हिस्से में भी पहुंच रहे हैं। यूनिवर्सिटी में माहौल बेहद अच्छा है, किसी तरह की परेशानी नहीं है। भारतीय दूतावास के सुझाव पर छात्रों ने वापसी के टिकट बुक कराए है। वह भी 13 मार्च को वापस आएंगे। परिवार ने भी यही सलाह दी है।
विज्ञापन

परिजनों को सता रही चिंता
छात्र का कहना है कि परिजन सुबह-शाम कॉल कर रहे हैं। यूक्रेन की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। परिजनों के बार-बार कहने के बाद ही वापसी का टिकट बुक कराया है। अधिकतर भारतीय वापसी की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइट हो गई महंगी
यूक्रेन में जैसे ही हालात बदले यहां पर फ्लाइट महंगी हो गई है। टिकट पर दोगुने रेट लिए जा रहे हैं। छात्रों के लिए यह आसान नहीं है। सबका बजट बिगड़ रहा है। प्रत्येक देश की एयरलाइंस के टिकट का मूल्य अलग-अलग है। कुछ एयरलाइंस का टिकट 50 हजार के पार पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में टिकट 25 हजार रुपये तक रहता है। सरकार को इस पर अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed