{"_id":"65aac36644e5eb87df0ecc3b","slug":"india-will-become-a-developed-nation-only-with-the-support-of-youth-power-baliyan-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-15491-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर - युवा शक्ति के सहयोग से ही विकसित राष्ट्र बनेगा भारत : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर - युवा शक्ति के सहयोग से ही विकसित राष्ट्र बनेगा भारत : बालियान
Sat, 20 Jan 2024 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज में छात्र संवाद और मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि युवा ही देश की तकदीर हैं। छात्र-छात्राओं से व्यसन से दूर रहकर समाज और राष्ट्र उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
कॉलेज के सभागार में बालियान ने कहा कि देश आज बदल रहा है और इस बदलाव के दौर में देश के युवाओं का बहुत बड़ा योगदान है।मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय कुलपति एचएस सिंह ने कहा कि छात्र-छात्रा अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। पास होने के लिए धरने-प्रदर्शन न करें। उन्होंने छात्र संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ के सवालों का जवाब भी दिया। कार्यक्रम में शहर के सभी महाविद्यालयों के उन टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, विश्वविद्यालय में अपने विषय में प्रथम स्थान पर रहे।
इसी के साथ खेलों के क्षेत्र नाम कमाने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कुल 40 छात्र-छात्रा सम्मानित हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार पुंडीर, छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक, जैन डिग्री की प्राचार्या डॉ. सीमा जैन, एसडी कॉलेज के शिक्षक, प्रबंध समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। इससे पहले कुलपति ने सभागार में विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक ली।