{"_id":"59fcbb8f4f1c1b86698b94d2","slug":"india-is-a-country-with-culture-and-civilization-spies","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत संस्कृति और सभ्यता वाला देश : हुकुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत संस्कृति और सभ्यता वाला देश : हुकुम
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
cultural
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में पैनोरमा समारोह का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। वक्ताओं ने कहा कि भारत संस्कृति और सभ्यता वाला देश है। यहां अनेक संप्रदाय के लोग रहते हैं। जिनकी अनेकता में ही एकता है। छात्रों को भी एकता के मंत्र बताए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद हुकुम सिंह, उनकी बेटी मृगांका सिंह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व सभापति कुंज बिहारी अग्रवाल, शिक्षाविद एससी कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि भारत में अनेक सभ्यताएं और संस्कृति का निवास है। भारत के लोग अनेकता में एकता पर विश्वास रखते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भी आपसी सौहार्द, शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
इसके बाद छात्रों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अनेक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोहा। छात्र-छात्राओं ने यूनिटी ऑफ डायवर्सिटी कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
छात्रों ने मानव जीवन में वायु, अग्नि, जल, आकाश और पृथ्वी की महत्ता को समझाया। समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सतीश चंद गोयल, सुरेंद्र कुमार सिंधी, पुरुषोत्तम सिंघल, धर्मपाल सिंघल, वैभव गोयल, विकास गोयल, कार्तिक सिंघल, रोहित सिंघल, सूबेदार रणधीर सिंह, प्रधानाचार्य जीबी पांडे आदि मौजूद रहे।