{"_id":"631a3365a797450c3214f205","slug":"indefinite-picketing-demonstration-if-the-order-of-transformer-is-not-changed-malik-muzaffarnagar-news-mrt6043915171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर का आदेश नहीं बदला तो अनिश्चितकाली धरना प्रदर्शन : मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर का आदेश नहीं बदला तो अनिश्चितकाली धरना प्रदर्शन : मलिक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि ट्रांसफार्मर को लेकर दिए गए आदेश को अगर बदला नहीं किया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। किसान देश की रीढ़ है। ऊर्जा निगम को इस तरह के फैसले नहीं करने चाहिए।
मलिक ने बताया कि प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत मेरठ ने छह सितंबर को आदेश जारी करते हुए कहा कि किसानों को पूर्ण जमा योजना में 25 केवीए के परिवर्तक पर केवल एक ही निजी नलकूप का कनेक्शन दिया जाएगा। यह आदेश पूर्णता गलत एवं किसान विरोधी है। विद्युत नियामक आयोग की डाटा कास्ट बुक एवं विद्युत वितरण संहिता में भी 25 केवीए के ट्रांसफार्मर पर तीन निजी नलकूप के कनेक्शन दिए जाने का प्रावधान है । एक 25 केवीए के सब स्टेशन की स्थापना में किसान का लगभग 1,26,168 रुपये का खर्च आता है, जिसे तीन हिस्सों में विभाजित करने पर किसान का खर्च कम हो जाता है। इस आदेश के बाद प्रत्येक निजी नलकूप का कनेक्शन लेने वाले किसान को करीब 1,26,168 का खर्च वहन करना पड़ेगा।
सामान्य योजना में किसानों को सामान नहीं मिल पा रहा है, किसान को मजबूरी के कारण पूर्ण जमा योजना में निजी नलकूप का कनेक्शन लेना पड़ रहा है। इस तरह के आदेश से किसानों की कमर टूट जाएगी, इस किसान विरोधी आदेश को तुरंत वापस लिया जाना आवश्यक है। अगर फैसला वापस नहीं लिया तो प्रबंध निदेशक विद्युत वितरण निगम के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।