{"_id":"6783131bb8ed65a42e0c2236","slug":"indecency-with-revenue-team-in-chandsina-case-registered-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-137716-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चंदसीना में राजस्व टीम से अभद्रता, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चंदसीना में राजस्व टीम से अभद्रता, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव चंदसीना में दो अलग अलग खसरा नंबर पर गांव के कई लोगों ने सरकारी रास्ते पर कब्जा किया है। कब्जाधारियों ने जमीन कब्जा मुक्त कराने गई राजस्व टीम के साथ अभद्रता की। लेखपाल ने दो महिलाओं सहित दो दर्जन से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
क्षेत्र के गांव चंदसीना के हल्का लेखपाल हरिकृष्ण ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गांव में सरकारी रास्ते पर गांव के ही समंदर सैन, अनीता, किरण, राकेश अमरीश, विनोद, इंद्रसैन, सुरेंद्र, तेजपाल, सुंदर, मुकेश, राधे, दीपक, श्याम सिंह, अजीत, योगेंद्र, रविंद्र, राजू, रामकला, जगपाल, प्रवीण, बबलू, बिजेंद्र, सुशील, विपिन ने अवैध रूप से कब्ज़ा कर रखा था। शनिवार को तहसील से तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता के नेतृत्व में हल्का लेखपाल हरिकृष्ण सहित राजस्व विभाग की टीम उक्त रास्ते को कब्ज़ा मुक्त कराने के लिए गांव में पहुंची थी।
आरोप है कि तहसीलदार की मौजूदगी में ही उक्त आरोपियों ने कब्जा मुक्त कराने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ धक्का मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

फाइल फोटो--कल्पना।
विज्ञापन