{"_id":"6800ea0561bc6e9b7d0dac1e","slug":"increaseincrease-indent-of-khatauli-gate-and-get-payment-from-bhaisana-pramodfrom-bhaisana-pramod-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-143739-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली गेट का बढ़े इंडेंट और भैसाना से दिलाएं भुगतान : प्रमोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली गेट का बढ़े इंडेंट और भैसाना से दिलाएं भुगतान : प्रमोद
विज्ञापन
फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। त्रिवेणी चीनी मिल खतौली के गेट का गन्ना इंडेंट बढ़वाने के लिए आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद बालियान ने किसानों के साथ जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया से मुलाकात की। भैसाना मिल से भुगतान कराने की मांग रखी।
सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर मुलाकात में प्रमोद कुमार ने बताया कि 11 अप्रैल को वह खतौली के चीनी मिल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अशोक कुमार से भी मिले थे और उन्होंने कुछ इंडेंट बढ़ाया भी है। मगर मजदूरों की समस्या को देखते हुए गेट पर गन्ना सप्लाई करने वाले किसान चिंतित हैं। भैसाना चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान 292 करोड़ रुपये, जो क्षेत्र के किसानों की बड़ी समस्या है। वहीं जो किसान केवल गन्ने की खेती पर निर्भर है, उनके लिए अपने खर्चे चलाना मुश्किल है। डीसीओ ने खतौली चीनी मिल वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर अशोक से फोन पर बात कर गेट का गन्ना इंडेंट बढ़ाने के लिए कहा। भैंसाना चीनी मिल के गन्ना भुगतान पर कहा कि अप्रैल माह में 22 करोड़ भुगतान हो चुका है। पूर्व प्रधान करणवीर, अंकित मोचड़ी, कृष्ण पाल मोचडी, प्रशांत राठी मौजूद रहे।