{"_id":"6022da238ebc3e4a5d1542cf","slug":"increased-number-of-students-in-school-colleges-of-charathaval-muzaffarnagar-news-mrt5245778170","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल कॉलेजों में विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल कॉलेजों में विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या
विज्ञापन
पुरकाजी के एसडी इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल देते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं की संख्या मंगलवार को कॉलेजों में बढ़नी शुरू हो गई है। हालांकि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के कारण अधिकांश स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या पूरी है। वहीं बुधवार से कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की मस्ती और घर पर धमाल मचाने पर विराम लगेगा। स्कूल खुलने पर होमवर्क का बोझ बढ़ेगा।
कोरोना काल में बच्चों की मस्ती में पूरा शैक्षिक सत्र घर पर मस्ती में बीत गया। अभिभावक राजू, नवनीत, विपुल गर्ग आदि का कहना है कि एक से आठ तक कक्षाओं के बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई सिर्फ खानापूर्ति बनी रही। बच्चों ने घर में खूब मस्ती की। कोविड के खतरों से अनजान और बेपरवाह बचपन स्मार्ट फोन गेम और वीडियों में बिताया। अब शैक्षिक सत्र के आखरी दौर में बस्ते का बोझ बच्चों को परेशान कर रहा है।
जनता इंटर कॉलेज कुटेसरा के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया शासन के नए फरमान के बाद मंगलवार को बच्चों की संख्या 50 बढ़ी है। वहीं बुधवार से कक्षा आठ के बच्चों को बुलाने के लिए एसएमएस भेजे गए हैं। नालंदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संजय सिंह का कहना है कि स्कूल में प्री बोर्ड परीक्षाओं के कारण कक्षा नौ से 12 तक बच्चे आ रहे हैं। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को 10 फरवरी से स्कूलों में आने के आदेशों का पालन कराया जा रहा है। बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज करने के बाद कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
चरथावल जय हिंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रजापति का कहना है कि शासन का आदेश आने के बाद उस पर अमल करने के प्रयास जारी है। एक दो दिन बाद पर्याप्त बच्चे आने शुरू होंगे। स्वजनों की स्वेच्छा से छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत कॉलेज में बुलाने के प्रयास किया जाएगा। आज से पाबंदी हटने के बाद बीएसए के आदेशों के अनुपालन में कक्षा आठ के बच्चों को स्कूलों में भेजने के लिए अभिभावकों को एमएमएस भेजे गए है। दिन के क्रम में बच्चों का स्कूलों में आने के लिए खबर दी जा रही है।
स्कूलों में बढ़ी छात्रों की संख्या
पुरकाजी। प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद मंगलवार को कॉलेजों में छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई। इस दौरान कॉलेज आने वाले छात्रों की थर्मल स्क्रैनिंग के साथ ही हाथों को सैनिटाइज कराया गया। पुरकाजी के एसडी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व सहायक अध्यापक धीरज गर्ग ने बताया कि मंगलवार को भौतिक व रसायन विज्ञान के प्रैक्टिकल की परीक्षा होने के कारण इंटर की कक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति रही। इसके अलावा अन्य कक्षाओं में भी पूर्व में आ रहे 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ गई और मंगलवार को करीब 75 प्रतिशत छात्र स्कूल आए। राजकुमार जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गौरव त्यागी व प्रशासनिक अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि कालेज में कक्षा 9 से 12 तक करीब 300 बच्चे हैं। पूर्व में करीब 60 छात्र आ रहे थे, मंगलवार को 132 छात्र आए हैं। संवाद