फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Increased in Jamalpur and votes decreased in Sikanderpur

Muzaffarnagar News: जमालपुर में बढ़े और सिकंदरपुर में घट गए वोट

Sat, 23 Nov 2024 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Increased in Jamalpur and votes decreased in Sikanderpur
मुजफ्फरनगर। विधानसभा उपचुनाव में मुस्लिमों का मत प्रतिशत अधिकतर गांवों में कम हुआ है। सात महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार सिकंदरपुर गांव में भी मतदान कम हुआ। जबकि जमालपुर में मत प्रतिशत बढ़ा।
विज्ञापन

गुर्जर मतों की अधिकता वाले जमालपुर बांगर में 69.94 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सात महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में सिर्फ 58.85 प्रतिशत वोट पडे़ थे। गांव में करीब 11 फीसदी मतदान में बढ़ोत्तरी हुई। लोकसभा चुनाव में चंदन चौहान को 156, बसप प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह को 133 और सपा प्रत्याशी दीपक सैनी को सिर्फ 13 वोट मिले थे। देखने वाली बात यह होगी कि इस बार गांव में मतों का रुझान क्या रहता है। नजदीक के गांव सिकंदरपुर में बूथ संख्या 230 पर 39.09 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी बूथ पर लोकसभा चुनाव में 64.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। मुस्लिम आबादी के इस गांव में प्रत्येक बूथ पर इस बाद मतदान 50 प्रतिशत से कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed