{"_id":"58d416c04f1c1b771d1a2369","slug":"income-tax-refund-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर टीम ने प्रतिष्ठान के रिकार्ड खंगाले, व्यापारियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर टीम ने प्रतिष्ठान के रिकार्ड खंगाले, व्यापारियों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग की छापामारी के दौरान तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में आयकर विभाग की टीम ने व्यापारी के प्रतिष्ठान पर खरीद और बिक्री के रिकार्ड खंगाले। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने टीम की इस कार्रवाई का विरोध भी जताया। टीम ने चार और पांच घंटे तक सर्वे किया।
जीटी रोड पर इंदिरा मूर्ति के पास व्यापारी अनुपम जैन का मैसर्स मुंशीलाल शीतल प्रसाद जैन के नाम से प्रतिष्ठान है। व्यापारी आटा, बेसन, तेल खल, चूरी आदि सामान थोक में बेचने का व्यापार करता है। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर से आयकर विभाग के अधिकारी विवेका नंद, खतौली से आयकर अधिकारी पंकज कंसल, इंस्पेक्टर आसिफ, रोहित, अमित टीम बनाकर पुलिस बल को साथ लेकर व्यापारी अनुपम जैन के प्रतिष्ठान पर पहुंचे।
टीम ने व्यापारी से माल का स्टॉक, खरीद, बिक्री का रिकार्ड लेकर बारीकी से सर्वे किया। आयकर विभाग की टीम की सूचना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारी नेता राजेश जैन, अंकुर सिंघल, अजय गुप्ता, हंस कुमार जैन, अनुज सहरावत एकत्र होकर व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। इन व्यापारियों ने आयकर टीम का विरोध जताया। व्यापारियों का कहना था कि बिना व्यापारियों को विश्वास लेकर टीम को इस तरह से रिकार्ड की जांच पड़ताल नहीं करनी चाहिए थी। इसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। आयकर अधिकारी पंकज कंसल ने बताया रिकार्ड का सर्वे किया गया है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।