{"_id":"615b4e818ebc3e6250238068","slug":"inauguration-of-ramlila-in-patelnagar-of-nai-mandi-muzaffarnagar-news-mrt559249510","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई मंडी के पटेलनगर में रामलीला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई मंडी के पटेलनगर में रामलीला का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में 46वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस बार शहर में एकमात्र यहीं पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कराई।
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम की लीला का मंचन हमें भारतीय संस्कृति से जोड़ता है। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का विशाल मंदिर बन रहा है। उद्योगपति वैभव जैन, मनीष चौधरी, शोभित गर्ग, मोहित गर्ग सहित रामलीला समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, मीना ऐरन ने विद्वान पंडित ब्रजेंद्र मिश्रा व उनके साथ उपस्थित विद्वान पंडितों के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। रामलीला में नारद मोह एवं शिव-पार्वती संवाद की लीला का सुंदर व भव्य मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। नगर में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी अकेले पटेलनगर रामलीला को ही रामलीला मंचन की अनुमति प्रशासन द्वारा प्रदान की गई है। मौके पर अध्यक्ष गोपाल चौधरी, मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, जितेंद्र कुच्छल, सुरेंद्र मंगल, प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र पंवार नीटू, अमित भारद्वाज, अनिल जैन, अनिल मौजूद रहे।