फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inadvertently detained many people roaming the streets

लॉकडाउन 2 शुरू होते ही पुलिस हुई सख्त

Wed, 15 Apr 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Inadvertently detained many people roaming the streets
बेवजह सड़कों पर घूमते कई लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

पुरकाजी। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लागू हुए लॉकडाउन 2 के शुरू होते ही पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने बुधवार को दिन निकलते ही हाईवे पर बेवजह घूम रहे कई लोगों को जहां हिरासत में ले लिया, वहीं कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उसके उपरांत पुलिस ने कस्बे की गली मोहल्लों में घूमकर लोगों को घरों से बाहर निकलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीओ सदर ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा, जिसने लॉकडाउन का उल्लंघन किया उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरकाजी कस्बा हॉट स्पॉट एरिया है। इसलिए किसी भी बाहरी व्यक्ति को कस्बे में आने की अनुमति नहीं है। कुछ पास धारक लोगों को ही जांच पड़ताल के बाद आने दिया जा रहा है। इसके अलावा संबंधित व्यापारियों को होम डिलीवरी के पास जारी कर दिए गए हैं। सभी लोगों को राशन व दूध और सब्जी दवाई आदि की होम डिलीवरी कराई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस व पंचायत कर्मियों पर पुष्पवर्षा
पुरकाजी। कोरोना संक्रमण के चलते दिन रात सेवा करने में जुटी पुलिस व सफाईकर्मियों का मोहल्ले वासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मोहल्ले वासियों ने सभी कर्मचारियों को सैल्यूट कर उन्हें बधाई दी। मोहल्ला क़ानूनगोयान हिंदू में पहुंची पुलिस व पंचायत कर्मियों का लोगों ने घरों के बाहर व छतों पर खड़े होकर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पंडित भानू शर्मा, नरेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, मनीष गुप्ता, दीपक कौशिक, सद्दाम फरीदी, बिट्टू गोयल, डाक्टर बीबी गुप्ता, पप्पू धीमान, संजय गोयल, धर्मेंद्र मित्तल, अंकुश शर्मा, सतीश गोयल, सुशील मित्तल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा मोहल्ला क़ानूनगोयान में सफाई कार्य करने पहुंचे नगर पंचायत कर्मियों का पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय सलामत खान के आवास पर पुष्प वर्षा कर व हार पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बशारत खान, लताफ़त खान, मसरूर खान, दलीप खान, वसीम खान, जमशेद खान, आतिफ खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed