फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Titavi, the bull thrashed the farmer to death

तितावी में सांड़ ने किसान को पटक-पटककर मार डाला, ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे

Sun, 21 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
In Titavi, the bull thrashed the farmer to death
तितावी क्षेत्र में किसान मौत के बाद ग्रामीणों से वार्ता करते एसडीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- बाजरे की फसल को नुकसान पहुंचा रहे सांड़ को हटाने गया था किसान
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने शव पानीपत-खटीमा हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया
- 15 दिन में निराश्रित पशु पकड़वाने और पांच लाख की आर्थिक सहायता का आश्वासन
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी में सांड़ ने किसान राजबीर सिंह (60) को पटक-पटककर मार डाला। बाजरे की फसल को नुकसान पहुंचा रहे सांड़ को हटाने के लिए किसान खेत में गया था। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने किसान का शव पानीपत-खटीमा हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। 15 दिन में आवारा पशु पकड़वाने और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला।
किसान राजबीर सिंह शनिवार सुबह पानीपत-खटीमा हाईवे के नजदीक स्थित खेत में गए थे। इसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के किसानों ने छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही तितावी और आसपास के गांव के सैकड़ों ग्रामीण तितावी बस स्टैंड पर एकत्र हो गए। राजबीर के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर हाईवे जाम कर दिया। किसानों का कहना था कि प्रशासन की लापरवाही से किसान की जान गई है। बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद पशुओं को नहीं पकड़वाया गया। एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ फुगाना शरद चंद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। करीब डेढ़ घंटे बाद दोपहर साढ़े 12 बजे किसान शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान धीरज लाटियान, राजेंद्र, पूर्व प्रधान बल सिंह, प्रधान अरविंद, राशिद सिद्दीकी, धर्मेंद्र राठी, दिनेश सैनी और राजेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बघरा और तितावी में घूमते रहते हैं निराश्रित पशु
पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी और बघरा में सबसे ज्यादा निराश्रित पशु घूमते रहते हैं। रात के समय पशु हाईवे पर ही बैठते हैं, जिस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। तितावी में दुकानदारों पर भी पशुओं ने कई बार हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed