फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Muzaffarnagar, traders submitted memorandum to City Magistrate

व्यापारियों का चेयरपर्सन के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

Wed, 23 Dec 2020 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
In Muzaffarnagar, traders submitted memorandum to City Magistrate
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपते व्यापारी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पालिका के विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है।

व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल ने कहा कि चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल व्यापारियों का शोषण कर रही हैं। उनका आरोप है कि नगरपालिका में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। शहर में वाल पेंटिंग पर 70 से 80 लाख रुपया खर्च किया गया है। जनता के पैसों को बर्बाद किया जा रहा है। आरोप है कि पालिका परिसर में खड़े खराब वाहनों को ठीक न करा कर कमीशन के चक्कर में नए वाहन नगर पालिका में खरीदे जा रहे हैं। व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस मौके पर प्रवीण जैन, मुकेश गुप्ता, अनिल सिंघल, राकेश त्यागी, सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, सुनील वर्मा, भूरा कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed