फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Khatauli, the pagoda resonated with the annals of Har Har Mahadev

खतौली में हर-हर महादेव के उदघोष से गूंजे शिवालय

Fri, 06 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
In Khatauli, the pagoda resonated with the annals of Har Har Mahadev
जानसठ के मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : KHATAULI
मोरना/खतौली। शिवरात्रि पर क्षेत्र के शिवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजते रहे। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और मंदिर घंटे-घड़ियाल की करतर ध्वनि से गूंजते रहे। वहीं, शुकतीर्थ गंगा घाट से शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेकर डाक कांवड़ के माध्यम से अपने गंतव्य तक जाने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

मोरना कस्बे के साथ ही शुकतीर्थ, भोकरहेड़ी समेत क्षेत्र के सभी गांवों में प्रमुख शिवालयों में शिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गांव फिरोजपुर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ के साथ ही अन्य सभी मंदिरों में भजन-कीर्तन और यज्ञ किए गए। श्रद्धालुुओं ने हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए शिवमंदिरों में जलाभिषेक किया। वहीं, शुक्रवार को भी शुकतीर्थ गंगाघाट से बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने गंगाजल लेकर डाक कांवड़ के माध्यम से अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

खतौली शिवरात्रि पर्व पर नगर में स्थित शिवालयों पर भोले के भक्तों ने पूजा-अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया। शिव मूर्ति पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा हरिद्वार से टैंकर में गंगाजल लाकर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया गया, जिससे भक्तों ने जलाभिषेक किया। नगर के झारखंड महादेव मंदिर, शिवमूर्ति, ताराचंद शिवालय व थानेश्वर महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। उधर, जानसठ कस्बे के श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। सिखेड़ा के गांव भंडूरा के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सरकार की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंसूरपुर क्षेत्र के विभिन्न गांव में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। मिल मंसूरपुर के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। व्यवस्था बनाने में उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, रविंद्र कुमार शर्मा, अखिलेश तिवारी, संजीव कुमार शर्मा, करण सिंह आदि का सहयोग रहा।

उधर पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला क़ानूगोयान, खेड़ा दरवाजा, मेन बाजार, कीर्तन भवन, सनातन धर्म शिव मंदिर, उत्तरी व दक्षिणी चमारान आदि के शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। उधर, देहात के गांव फलोदा प्राचीन शिव मंदिर में सवेरे तीन बजे ही जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों की भीड़ लग गयी। इसके अलावा काली माता मंदिर सेठपुरा, गांव हरिनगर, झबरपुर, भूराहेड़ी, गोधना, तुगलकपुर, खाईखेड़ी आदि में भी ग्रामीणों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed