फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Improvement in the condition of the injured, the main accused with a pistol caught

घायल की हालत में सुधार, मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी पकड़ा, तमंचा बरामद

Mon, 18 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Improvement in the condition of the injured, the main accused with a pistol caught
मुजफ्फरनगर। तितावी के गांव सैदपुरा खुर्द में किशोर अबु अजहर की हालत में सुधार है। उसे मेरठ अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तमंचे के साथ मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सैदपुरा खुर्द में शनिवार देर शाम गांव निवासी युवक प्रशांत व किशोर अबु अजहर एक ही दुकान पर सामान खरीद रहे थे। किसी बात पर उनमें कहासुनी हो गई थी। गांव के लोगों ने समझा कर प्रशांत को घर भेज दिया था। इसके कुछ ही देर बाद प्रशांत तमंचा लेकर पहुंचा और उसने अबु अजहर को गोली मार दी। घायल अबु अजहर को मेरठ शुभकामना अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया जा रहा है। वहां आपरेशन के बाद हालत में सुधार है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में प्रशांत व दो अन्य धीरेंद्र व कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रशांत को तमंचा बरामद कर पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed