फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Immunization will not be done today

आज नहीं होगा टीकाकरण

Mon, 26 Apr 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Immunization will not be done today
मुजफ्फरनगर। जनपद में फिर से कोराना से बचाव के लिए वैक्सीन का संकट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास अब कोविशील्ड वैक्सीन नहीं बची है। ऐसे में टीकाकरण अभियान भी प्रभावित हो गया है। इसके चलते मंगलवार को टीकाकरण नहीं होगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक ज्यादा टीकाकरण करा रहे हैं। जिला चिकित्सालय समेत सभी सीएचसी, पीएचसी और स्वास्थ्य सेवा केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है, जबकि कोवैक्सीन प्राइवेट चिकित्सकों को दी गई है।
विज्ञापन

बीते पंद्रह दिनों से जिले में कोविशील्ड वैक्सीन की कमी चल रही है। टीकाकरण अभियान के तहत पहले जहां 72 बूथों पर टीकाकरण होता था, वो अब जिला चिकित्सालय और सीएचसी, पीएचसी तक ही सिमट गया है। तीन दिन पहले जनपद को केवल छह हजार डोज कोविशील्ड की मिली थी, जो सोमवार को टीकाकरण के बाद समाप्त हो गई है। अब स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन नहीं है। ऐसे में टीकाकरण अभियान प्रभावित हो गया है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल का कहना है कि वैक्सीन की डिमांड भेजी गई है, वैक्सीन आने पर ही टीकाकरण हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 3132 लोगों को लगा टीका
मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को 3132 लोगों का कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 1528 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1604 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed