{"_id":"62e0092e914fc2433b12db02","slug":"imam-accused-of-misbehaving-with-son-muzaffarnagar-news-mrt5985429164","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम पर लगाया पुत्र के साथ गलत हरकत करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमाम पर लगाया पुत्र के साथ गलत हरकत करने का आरोप
विज्ञापन
इमाम ने भी थाने में दी तहरीर, पिटाई करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने इमाम पर पुत्र के साथ गलत हरकत करने और घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। उधर, इमाम ने भी तहरीर देकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इमाम सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका 10 वर्षीय पुत्र एक मस्जिद में उर्दू पढ़ने जाता है। मंगलवार शाम करीब चार बजे मस्जिद के इमाम ने उसके पुत्र के साथ गलत हरकत की। पुत्र ने घर आकर मामले की जानकारी दी। इस पर वह इमाम के पास पहुंचा और विरोध जताया। आरोप है कि इमाम ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। एक घंटे बाद इमाम अपने साथ कई लोगों को लेकर मेरे घर पर आया और पिटाई की। महिलाओं से भी दुर्व्यवहार किया गया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। उधर, इमाम ने भी थाने पर तहरीर देकर कुछ लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इमाम सहित दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाल ज्ञानेश्वर बौद्ध का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।