फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal wall built on cottage land was demolished by JCB

कुटिया की जमीन पर बनाई अवैध दीवार जेसीबी से गिराई

Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Illegal wall built on cottage land was demolished by JCB
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव पंचायत की सरकारी भूमि पर रविदासिया कुटिया (समाधि )की जमीन पर बनाई अवैध दीवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार देर रात जेसीबी से गिरवा दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा किसी ने अवैध निर्माण किया तो जेल भेजा जाएगा।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अमित विहार कूकड़ा में गांव पंचायत की सरकारी भूमि पर काफी पुरानी रविदासिया कुटिया (बाबा प्रीतमदास की समाधि) हैं। दो तीन दिन पहले किसी ने वहां पर अवैध रुप से दीवार बनवा दी। इसकी शिकायत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से की गई। कार्रवाई न होते देख शनिवार देर रात मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस अधिकारियों ने एसडीएम सदर परमानंद झा से संपर्क किया। इसके बाद एसडीएम सदर व सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव, कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी पुलिस टीम के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध रुप से बनाई दीवार को गिरवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed