फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal plotting done on 30 bigha land demolished

Muzaffarnagar News: 30 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Wed, 26 Mar 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Illegal plotting done on 30 bigha land demolished
फोटो सहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एमडीए वीसी कविता मीणा के निर्देश पर शहर में कई स्थानों पर की जा रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दी गई। विकास प्राधिकरण जोन-4 में 30 बीघा क्षेत्र में काटी जा रही अलग-अलग अवैध काॅलोनी में ध्वस्तिकरण कराया गया।

एमडीए सहायक अभियंता भरतपाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र जोन-4 में अवैध प्लाटिंग कर रहे जगदीश प्रसाद, राज सिंह पुत्रगण छज्जन, राजेश बंसल पुत्र चमन लाल, विनोद प्रधान पुत्र जवाहर लाल की ओर से ग्राम रामपुर में लगभग छह बीघा भूमि में अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि नौशाद अहमद, सबीर अहमद की ओर से सहारनपुर रोड ग्राम रामपुर की लगभग 18 बीघा, मनोज कुमार धीमान पुत्र इलम सिंह, नीरज चौहान पुत्र सत्यपाल, नरेश ठाकुर पुत्र घनश्याम ठाकुर की करीब छह बीघा भूमि में प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लॉटिंग कर निर्माण कराया गया था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया। बताया कि तीन स्थानों पर करीब 30 बीघा भूमि पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी के ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed