फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal line shifting JE of Budhana suspended

अवैध रूप से लाइन शिफ्ट करने वाला बुढ़ाना का जेई निलंबित

Wed, 28 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Illegal line shifting JE of Budhana suspended
- पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह की शिकायत पर कार्रवाई
विज्ञापन

- भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कराई प्रकरण में जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अवैध तरीके से लाइन शिफ्ट करने के आरोप में बुढ़ाना के 33/11 विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता पवन कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार गुप्ता ने दो सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह ने हाई वोल्टेज लाइन को बिना विद्युत निगम के अधिकारियों की अनुमति के शिफ्ट करने और पुराना सामान चोरी करने का आरोप लगाया था। भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक तक मामला पहुंचा तो उन्होंने अधीक्षण अभियंता से बात कर जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार को अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता बुढ़ाना अजय कुमार और अभियंता विकास शर्मा की टीम बनाकर जांच कराई। टीम ने जांच की तो पुष्टि हुई कि आरोपी ने अटेरना के पास दो पोल लगाकर अवैध तरीके से लाइन को शिफ्ट कर प्लॉट मालिक को फायदा पहुंचने का कार्य किया गया है। प्लॉट में आरसीसी कॉलम बनाने का काम किया जाता है। प्लॉट के अंदर कटे हुए एसटीपी पोल का अवशेष मिला है। टीम की रिपोर्ट के बाद अवर अभियंता को निलंबित कर खतौली बिजलीघर से संबद्ध कर दिया गया है। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि क्षेत्र में कोई भी गलत कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed