फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal hoarding - campaign will run in the city full of banners

अवैध होर्डिग्स-बैनर से पटे शहर में चलेगा अभियान

Tue, 16 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoarding - campaign will run in the city full of banners
शहर के मीनाक्षी चौक पर लगे होग्डिंस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अवैध होर्डिंग - बैनर से पटे शहर में चलेगा अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फ़रनगर। दिवाली पर जहां प्रचार सामग्री की भरमार रही, वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के शहर में आने के कारण सपाइयों ने चौतरफा शहर को स्वागत में पाट दिया। पालिका ने सार्वजनिक सूचना जारी कर सभी से अपनी प्रचार सामग्री हटाने का अनुरोध किया है। मंगलवार से शहर में अभियान शुरू किया जा रहा है।
शहर के मुख्य चौराहे और मुख्य मार्ग इस समय अवैध होर्डिंग और बैनर से पटे पड़े हैं। चौराहों पर बहुत बड़े साइज में लगे होर्डिंग यहां खतरे को न्यौता भी दे रहे हैं। किसी भी समय आम जनता के लिए दुखदायी हो सकते हैं। पालिका ने शहर के सभी अवैध होर्डिंग, बैनर और विद्युत पोल पर लगी प्रचार सामग्री हो हटाने के लिए तीन दिन पहले सार्वजनिक सूचना जारी की थी।
विज्ञापन

अब पालिका ने 16 नवंबर से शहर में अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पालिका ने यह चेतावनी भी दी है कि विशेष अभियान में पालिका का जो खर्च आएगा उसे उसी व्यक्ति से लिया जाएगा, जिसकी प्रचार सामग्री हटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में केवल 210 होर्डिंग की अनुमति
नगर पालिका में केवल 210 होर्डिंग की अनुमति दी गई है बाकी सभी अवैध है। ईओ हेमराज ने बताया कि होर्डिंग से पालिका को 16 लाख का राजस्व मिल रहा है। जबकि शहर में इस समय हजारों होर्डिंग बैनर लगे हैं।
पालिका को हर साल करोड़ों का चूना
ग्लोबल कंपनी पालिका को होर्डिंग के लिए एक साल में ढाई करोड़ का ऑफर दे चुकी है। अफसरों के खेल में पालिका को हर साल करोड़ों का चूना लग रहा है।
आज से व्यापक अभियान चलेगा
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पालिका होर्डिंग को लेकर आज से विशेष अभियान चला रही है। सभी अवैध होर्डिंग, बैनर आदि प्रचार सामग्री हो हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed