फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal construction demolished, goods occupied, warned

जिले में चला अभियान, अवैध निर्माण किया ध्वस्त, सामान कब्जाया, दी चेतावनी

Sun, 27 Mar 2022 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished, goods occupied, warned
मुजफ्फरनगर के आर्य समाज रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते दुकान हटाते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी व एसएसपी के आदेश पर जिले भर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अधिकारियों की टीम अवैध अतिक्रमण का ध्वस्त किया और सामान को जेसीबी से ट्रैक्टर ट्राली में भरकर कब्जे में लिया गया। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अधिकारियों ने सोमवार से चालान काटने की चेतावनी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बीएसएनएल कार्यालय के पास ठेला लगाने को लेकर आपस में विवाद करते हुए इमरान, फिरोज, सद्दाम निवासी सुजडू़ व रोहित निवासी सुभाषनगर को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार व सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने सिविल लाइन थाना प्रभारी तथा प्रशासनिक कर्मचारियों को साथ लेकर प्रकाश चौक से महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक तथा झांसी की रानी तिराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया। आर्य समाज रोड़ पर रखे खोखे जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली में भर लिए। एसडी मार्केट में अधिकारियों के साथ दुकानदारों की झड़प हुई। शिव चौक के पास पीएनबी के सड़क पर रखे जनरेटर को हटाने की चेतावनी दी। दोनों अधिकारियों ने चेेतावनी दी कि सोमवार को पुन: अभियान चलेगा, तब अतिक्रमण मिला तो चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन

छपार। शनिवार को थाना प्रभारी आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ बाजार हाईवे पर सड़क किनारे रखा हटवाया। जो छप्पर डाल रखे थे, उन्हेँ नीचे गिरा दिया। गढ़ीवाला बाजार में अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी। शनिवार को सीओ सदर हेमंत कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में हाइवे व घास मंडी और लक्सर रोड़ पर सड़क किनारे खड़ी फलों की ठेली व दुकानदारों का सामान हटवाया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस ने सड़क किनारे खड़े कुछ वाहनों के ऑनलाइन चालान भी किए।
मोरना। कस्बे में पुलिस ने सड़क के दोनों ओर ठेली व दुकानों के बाहर सामान रखकर किए अतिक्रमण को हटाने को लेकर पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने सख्ती करते हुए सड़क के दोनों खड़ी फलों कर ठेली को हटवाया तथा दुकानदारों से बाहर रखा सामान हटवा दिया। वहीं ककरौली थाने के गांव बेहड़ा सादात में थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने अतिक्रमण हटवाया। सीओ गिरजा शंकर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने चौधरी चरण सिंह चौक व बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
मीरापुर। इंस्पेक्टर मीरापुर दिनेश कुमार सिंह व ईओ कमलाकांत राजवंशी के निर्देशन में नगर पंचायत मीरापुर व पुलिस की टीम ने बस स्टैंड व नगर के बाजार से अतिक्रमण हटवाए। बस स्टैंड के निकट होटलों सहित कई प्रतिष्ठानों द्वारा मुख्य मार्ग तक बनाए पक्के स्लैब जेसीबी से ध्वस्त करा दिए। मैन बाजार में कुुछ समय पहले ही अपने अस्थाई प्रतिष्ठान हटा लिए । इंस्पेक्टर मीरापुर दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कार्रवाई से बचने के लिए कारोबारी स्वयं अतिक्रमण हटा लें।

तितावी। बस स्टैंड बघरा से पुलिस ने सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाया। सड़क किनारे फलों की ठेली की वजह से जाम लगा रहता है।

मुजफ्फरनगर के एसडी कालेज मार्किट पर अक्रिमण हटाने के दौरान  सीओ सिटी से उलझते दुकानदार।

मुजफ्फरनगर के एसडी कालेज मार्किट पर अक्रिमण हटाने के दौरान सीओ सिटी से उलझते दुकानदार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के आर्य समाज रोड पर जेसीबी से  अतिक्रमण हटवाते सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी व पालिका कर्म

मुजफ्फरनगर के आर्य समाज रोड पर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाते सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी व पालिका कर्म- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के आर्य समाज रोड पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी।

मुजफ्फरनगर के आर्य समाज रोड पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर सडक  पर रखा जनरेटर  अधिकारियों के लिए बना सरदर्द।

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर सडक पर रखा जनरेटर अधिकारियों के लिए बना सरदर्द।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक पर दुकानो के आगे किया अतिक्रमण हटाती जेसीबी ।

मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक पर दुकानो के आगे किया अतिक्रमण हटाती जेसीबी ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के आर्य समाज रोड पर स्वयम अतिक्रमण हटाने सूचना करता पुलिसकर्मी।

मुजफ्फरनगर के आर्य समाज रोड पर स्वयम अतिक्रमण हटाने सूचना करता पुलिसकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर जेसीबी अतिक्रमण हटवाते सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी व पालिका कर्मचारी।

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर जेसीबी अतिक्रमण हटवाते सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी व पालिका कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed